साहित्य समाचार

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर काव्य के रंग बिखरे

राष्ट्रीय सखी सुलेखनी साहित्य मंच द्वारा मंच संस्थापिका ,अध्यक्ष डॉ गीता विश्वकर्मा ‘नेह’ जी बालोद छत्तीसगढ़ के सानिध्य में सह संस्थापिका,उपाध्यक्ष सीमा गर्ग ‘मंजरी’ जी,मेरठ,सचिव डॉ संजीदा खानम शाहीन जी जोधपुर के संयोजन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय भव्य कवयित्री सम्मेलन,ऑनलाइन 6,7,8 /2026 को आयोजित किया गया।


6/03/2026 प्रथम दिवस कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ प्रणव भारती जी अहमदाबाद ,मुख्य अतिथि कविता पंथ जी अहमदाबाद , विशिष्ट अथिति प्रो लता चौहान जी बैंगलोर ,संचालन डॉ सुशीला जोशी जी कोटा राजस्थान, डॉ राधा गोयल जयपुर, डॉ नीतू दाधीच व्यास तमिलनाडु, ज्योति राजपुरोहित जोधपुर,मंजरी श्रीवास्तव ‘लज्जा’ गाजियाबाद,सविता कुमारी पटना बिहार, संध्या श्रीवास्तव ‘सांझ’ छतरपुर । सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यकम बेहद सफल रहा और डेढ़ घंटे चला।


द्वितीय दिवस 07/03/2026 में
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ कनक लता तिवारी मुंबई ,मुख्य अतिथि विजया ठाकुर रायपुर,विशिष्ट अथिति सीमा पाण्डेय रायपुर , संचालन सीमा गर्ग मंजरी ने किया । पुष्पलता भार्गव ‘सुनंदा ‘महासमुंद छत्तीसगढ़,अलका गुप्ता भारती मेरठ,सरोज चौपड़ा “पद्म”पंचकूला हरियाणा,वंदना श्रीवास्तव ‘वंदु’ प्रयागराज, डॉ ऋतु अग्रवाल मेरठ, डॉ संजीदा खानम शाहीन जोधपुर, कविता ए झा मुंबई काव्य प्रस्तुति के रंग बिखरे और एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ी।आयोजन सफल रहा।
तृतीय दिवस 08/03/2026
कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश मलिक सोनीपत हरियाणा,मुख्य अतिथि प्रमिला कौशिक नई दिल्ली,विशिष्ट अथिति डॉ मधु स्वामी गाजियाबाद,संचालन ऊषा सक्सेना मुंबई , डॉ सुदेश भाटिया विद्यासागर दिल्ली ,संपति चौरे ‘स्वाति’ खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से,अनीता दुबे जबलपुर, डॉ शशि जायसवाल प्रयागराज से,आशा दिनकर
‘आस’ दिल्ली,सरस्वती मल्लिक मधुबनी बिहार, मंजूषा दुग्गल करणाल हरियाणा ने काव्य की धारा बहायी।
प्रत्येक दिन सभी कवयित्रियों ने सुंदर प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी ।
प्रथम दिवस आभार ज्ञापित डॉ संजीदा खानम शाहीन ने किया ।
द्वितीय दिवस आभार ज्ञापित प्रो लता चौहान ने किया ।
तृतीय दिवस आभार ज्ञापित मंच की अध्यक्ष डॉ गीता विश्वकर्मा ‘नेह’ ने किया। सभी अतिथियों ने सफल आयोजन की भरपूर प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!