E-Paperयूपी

बिजली के खंभे के स्टे(अर्थिंग)तार से उतरा करंट, भैंस की मौत

दि ग्राम टुडे संवाददाता

मीरजापुर।राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरवान गांव में बिजली के खंभे की स्टे (अर्थिंग) तार की चपेट में आने से एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दरवान गांव निवासी कमलेश यादव पुत्र छोटू यादव की भैंस खेत में चर रही थी। इसी दौरान वह बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग के तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित कमलेश यादव ने राजगढ़ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने घटना के संबंध में जनरल डायरी में प्रविष्टि अंकित कर ली है। मामले की जांच उप-निरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय को सौंपी गई है। मृत भैंस के पोस्टमार्टम के लिए रिपोर्ट तैयार कर पीआरडी जवान बाबूराम के माध्यम से पशु चिकित्साधिकारी राजगढ़ को भेज दी गई है। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!