
अहरौला। विकासखंड के बनरहिया ग्राम सभा अंतर्गत फत्तेपुर निवासी रजनीश सिंह ने 1076 पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की शिकायत दर्ज कराई है वहीं बुधवार को खंड विकास अधिकारी अहरौला को भी शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनके ग्राम सभा में बीते कई महीनो से आंगनबाड़ी द्वारा मिलने वाला पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है पूछने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कहती है विभाग से उन्हें पुष्टाहार नहीं मिल रहा है आरोप लगाया है कि बाल विकास विभाग से आने वाले पुष्टाहार को इन लोगों के द्वारा बिक्री कर दी जाती है वहीं आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए जब आंगनबाड़ी के यहां फॉर्म प्रमाणित करने के लिए जाया जाता है तो उनके द्वारा ₹1000 की मांग की जा रही है गांव के श्री सिंह, अभिषेक सिंह, आदि लोगों ने बताया की गांव में कई महीनो से पुष्टाहार का वितरण नहीं हो रहा है और मातृ वंदना का भी लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ₹1000 की मांग की जा रही है जिसके संबंध में आज हम लोगों ने रजनीश सिंह के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी अहरौला को शिकायती पत्र दिया है और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया की शिकायत मिली है हमने उसे सीडीपीओ को फॉरवर्ड कर दिया है और जांच कर इस पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया है और एडीओ आईएसबी को भी जांच के लिए मार्क किया गया है।

