E-Paperयूपी

मनीष पाल बने पवई के नए थानाध्यक्ष

पवई के नए थानाध्यक्ष मनीष पाल

आजमगढ़/पवई। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे मनीष पाल को नए दायित्व देते हुए पवई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है एसपी के पीआरओ से पहले मनीष पाल मेहनाजपुर थानाध्यक्ष थे। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए कई थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है इसी क्रम में मनीष पाल को पवई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। चार्ज संभालने के बाद मनीष पाल ने कहा कि थाने में फरियादी बेधड़क अपनी समस्या लेकर सीधे अपनी समस्या रख सकते हैं उन्होंने कहा फरियादियों को थाने के अंदर ससम्मान उनकी समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का भी प्रयास होगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग पुलिस को अपना मित्र समझे और पुलिस भी उनसे मित्रवत समस्या निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!