E-Paperयूपी

कुंभ मेले में उत्कृष्ट सेवा के लिए राजगढ़ के हेड कांस्टेबल को मिला मुख्यमंत्री मेडल

मिर्जापुर।राजगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अवनीश मिश्र को मुख्यमंत्री मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पिछले कुंभ मेले में उत्कृष्ट और निष्ठा पूर्वक सेवा के लिए प्रदान किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवनीश मिश्र को कुंभ मेले के दौरान विशिष्ट, सराहनी और उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। यह सम्मान रविवार को उन्हें विधि पूर्वक सुपुर्द किया गया। यह सम्मान समारोह थाना राजगढ़ परिसर में आयोजित किया गया। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने हेड कांस्टेबल अवनीश मिश्र को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि अवनीश मिश्र की यह उपलब्धि पूरे पुलिस विभाग और राजगढ़ थाने के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में ड्यूटी निभाना चुनौती पूर्ण होता है।
थाना प्रभारी ने उम्मीद जताई है कि यह सम्मान अन्य पुलिस कर्मियों को भी निष्ठा से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। सम्मान समारोह में थाना राजगढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!