
आस्ट्रेलिया – टेनिस की रंगीनियत एक बार फिर आस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर मेलबर्न पार्क में अपनी छटा बिखेरती नजर आएगी। जब वर्ष की चार ग्रेंड स्लेम टेनिस स्पर्धाओं में से एक आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस के 114 वें संस्करण का आगाज आज से होगा।


चर्चित यारा नदी के इर्द-गिर्द सैकड़ों की तादाद में अल्हड़ किशोरियों का हुजूम,अथाह ज्वार की तरह बहता दर्शकों का सैलाब,बांल ब्वाय का पल भर में जाली से टकराती गेंद पर कब्जा करना,चैयर अंपायर की गूंजती कांल और कोर्ट में उपस्थित खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक की जद्दोजहद,रोमांच,उत्तेजना और संघर्ष पूर्ण खेल के साथ हजारों दर्शकों की असंयत होती धड़कनें। सब कुछ साकार हो उठता है मेलबर्न पार्क में। और जब सात मेंच में अपराजेयता का तोहफा चमचमाती ट्राफी के रूप में विजेता खिलाड़ी के बाजुओं की शोभा बनता है तो लगता है खिलाड़ी नें सारा जहां जीत लिया।
इस वर्ष पुरुष वर्ग में कृमष: स्पेनिश कार्लोस अल्कारेज को प्रथम,गत विजेता इटली के जेनिक सिनर को दूसरी,जर्मन ए.ज्वेरेव को तीसरी और दस बार के आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच को चौथी वरीयता दी गई है। पिछले दस वर्षों में मात्र चार विजेता बने हैं, जोकोविच,फेडरर,नडाल और जेनरिक सिनर।2016,2019,20,21 और 2023 में जोकोविच जीते तो 2017-18 में रोजर फेडरर नें खिताबी जीत दर्ज की। 2022 में स्पेन के राफेल नडाल नें डेनियल मेदवेदेव को हराकर जीत अपने नाम की। इटली के जेनिक सीनर ने कृमष: मेदवेदेव और ज्वेरेव को हराकर लगातार दो वर्ष जीत हासिल की, देखना दिलचस्प होगा कि सीनर हैट्रिक लगाने में कामयाब होते हैं या नहीं।
वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग में इस बार भी रोमांचित करने वाले मुकाबले होंगें,फिर कोई नया विजेता उभर कर आ सकता है।
हालांकि आर्यन सबालेंको को यहां पहला,इवा स्विटेक को दूसरा, अमेरिकी कोको गांफ को तीसरा और अमांडा अनिसिमोवा को चौथा क्रम मिला है।
गत वर्ष अमेरिकी ब्लेक ब्यूटी मेडीसन कीज ने सबालेंको को (6-3,2-6,7-5) हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन में उनकी हैट्रिक पूरी नहीं होने दी थी।2022 में मेजबान खिलाड़ी एश्ले बाल्टी नें यहां
खिताब जीता,तो जापानी नाओमि ओसाका ने 2019 व 2021 में जीत का जश्न मनाया। वोज्नियास्की,केर्बर,सरेना, सोफिया केविन आदि एक दशक में विजेता रहे। निश्चय ही महिला वर्ग में ज्यादा विजेता उभर कर सामने आए हैं,और यहां भी कोई नया विजेता मंच पर दस्तक दे ,तो खेल विज्ञों को अचंभित नहीं होना चाहिए।
हां, आस्ट्रेलियाई टेनिस संघ खिलाड़ियों को फिर मालामाल करनें जा रहा है। यहां विजेता को 25 करोड़ से अधिक रुपया मिलेगा तो फाइनल हारने वाले को 13 करोड़ से अधिक रुपया मिलेगा। सेमीफाइनल में हारने वाले को 7.5 करोड़, क्वार्टर फाइनल में 4.50 करोड़ मिलेंगे।
यही नहीं पहले दौर में भी जो खिलाड़ी हारेगा, उसे 25 लाख रुपए मिलेंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में समान राशि बांटी जाएगी।
खैर, रुपया तो आना-जाना है, हम तो टेनिस का भरपूर आनंद लेने के लिए अपना रुख करें आस्ट्रेलिया के मेलबर्न पार्क की और …
खेल के किसी रोचक मोड़ पर फिर मिलते हैं ..राम राम।
“”””‘””””””
कार्तिकेय त्रिपाठी ‘इन्दौर ‘




