साहित्य

टी 20 विश्वकप में भारत की धमाकेदार जीत पर प्रस्तुत हैं फायकू

डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

नीला तूफान मैदान में
न्यूजीलैंड चकित खड़ा
तुम्हारे लिए

गूँजा भारत का जयघोष
कीवी दल निरुत्तर
तुम्हारे लिए

वीरों का बल्ला गरजा
विकेटों की पतझड़
तुम्हारे लिए

नीली जर्सी का जलवा
विश्व देखे चमत्कार
तुम्हारे लिए

जंग भूमि बना मैदान
कीवी हुए हैरान
तुम्हारे लिए

गेंदों पर छक्के बरसे
भारत का उत्सव
तुम्हारे लिए

जुनून भरी हर धड़कन
जीत का नाद
तुम्हारे लिए

भारत का साहस चमका
कीवी खड़े मौन
तुम्हारे लिए

तिरंगा लहराया शान से
खुशियाँ हर ओर
तुम्हारे लिए

वीर खड़े क्रीड़ा रण
कीवी हार मानें
तुम्हारे लिए

भारत की चमकी किस्मत
मैदान बना उत्सव
तुम्हारे लिए

छक्कों की वर्षा भारी
कीवी दल थका
तुम्हारे लिए

हर गेंद पर इतिहास
भारत का जलवा
तुम्हारे लिए

जयकारों से गूंजा गगन
भारत विजयी आज
तुम्हारे लिए

टीम इंडिया का पराक्रम
विश्व हुआ नतमस्तक
तुम्हारे लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!