अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार अंधेड को मारी टक्कर स्थिति गंभीर

अहरौला। थाना क्षेत्र के बेदुइ गांव निवासी परमानंद तिवारी (55) सुरेश तिवारी गुरुवार की रात लगभग 7:30 बजे साइकिल से शाहपुर अपने बाजार के घर से गांव के घर बेदुई जा रहे थे की बाजार में ही तेज गति बोलेरो अनियंत्रित बोलेरो परमानंद तिवारी के साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सहित परमानन्द तिवारी बोलेरो में फंस गए और कुछ दूर तक खिचते हुए चले गए जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए कई जगह से पैर टूट गया हाथ और सर में भी गंभीर चोटें आई आनन-फानन लोगों ने उन्हें रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर में स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल परमानन्द तिवारी का स्थिति गंभीर बनी हुई है परमानंद तिवारी के बड़े भाई बिरजानंद तिवारी ने शुक्रवार को अहरौला थाना में बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा का कहना है की तहरीर मिली है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।