
बच्चों की मुस्कान मनभावन,
खिल उठता है जैसे तन मन।
मासूम चेहरा आंखें भोली,
मधुर लगती है उनकी बोली।
मुस्कुराता हुआ चेहरा इनका,
कर देता है दिल पर जादू।
प्यार से जब गले लग जाए,
नहीं रहता है खुद पर काबू।
आंखों में इनकी छल ना दिखावा,
सच्चाई की होते हैं मूरत,
भगवान के जैसी प्यारी लगती,
मुस्कुराते बच्चों की सूरत।
हंसते और मुस्कुराते हुए बच्चे,
ईश्वर का होते हैं उपहार।
इनकी बातें मधुर संगीत सी,
सुनकर हो जाता है प्यार।
सौ, भावना मोहन विधानी ✍️
अमरावती महाराष्ट्र।




