
अहरौला। थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय पुत्र अशोक उपाध्याय के की शिकायत पर गुरुवार को कुछ लोगों के कब्जे में खतौनी के जमीन की पैमाइश करने के लिए फूलपुर तहसील की राजस्व टीम नायब तहसीलदार राजाराम के नेतृत्व में कंदरा गांव में पहुंची थी टीम ने एक प्लांट की पैमाइश कर पाई थी की कुछ लोगों ने नापी का विरोध किया और आदेश दिखाने को कहा जिससे विवाद की स्थिति देख राजस्व टीम वापस लौट गई बीते दिनों मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से अपने खतौनी की जमीन कब्जा मुक्त करने के लिए अभिषेक उपाध्याय ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई थी और निस्तारण न होने पर आमरण अनशन और आत्मदाह जैसा कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को अभिषेक उपाध्याय ने मंडल आयुक्त को शिकायत पत्र देकर लेखपाल द्वारा आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी जब गुरुवार को टीम नापी करने पहुंची तो एक प्लांट की पैमाइश हो पाई कि विपक्षियों ने इसका विरोध किया जिससे टीम वापस चली गई।
इस संबंध में नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम ने बताया की आईजीआरएस की शिकायत पर राजस्व टीम नापी करने पहुंची थी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया टेट परीक्षा में पुलिस कर्मियों के लगे होने के कारण फोर्स नहीं मिल पाई थी सुरक्षा कारणों से नापी बंद करा दी पुनः आगे सुरक्षा व्यवस्था के साथ नापी कराई जाएगी।
