साहित्य

मुखर्जी 

डॉक्टर शशिकला

6 जुलाई जन्म जयंती पर नमन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी नेता थे महान।

6 जुलाई 1901 में जन्म ,कोलकाता पश्चिम बंगाल जन्म स्थान।

पिता आशुतोष मुखर्जी “बंगाल केसरी” थे शिक्षाविद- कुलपति की थी शान।

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा की ,अखंड भारत का किया गुणगान।

स्वतंत्र भारत में ,नेहरू मंत्रिमंडल में बने प्रथम उद्योग आपूर्ति मंत्री, बढ़ाई देश की शान।

सन् 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कर ,किया भारत का यशगान।

दिया नारा “राष्ट्र पहले ,दल बाद में” राष्ट्र एकता का चलाया अभियान।

जम्मू कश्मीर के परमिट सिस्टम का किया विरोध, भारत एक राष्ट्र ,नहीं चलेंगे दो विधान ।

सिद्धांत बनाया “एक देश में दो विधान ,दो प्रधान और दो निशान” नहीं चलेंगे किया आंदोलन अभियान।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक तिरंगा ध्वज और एक ही रहेगा संविधान ।

भारत की सनातन संस्कृति, मानवी मूल्य पर ,हर भारतीय को हो गर्व अभियान।

राजनीति में हो आदर्शवादी नेता, मानवीय मूल्यों को बनाए बलवान।

23 जून 1953 को आंदोलन चलाते, श्रीनगर जेल में हुआ उनका रहस्यमई देह अवसान ।

कश्मीर से वर्तमान समय में धारा 370 हटी है ,कश्मीर अखंड भारत में है ,सफल हुआ उनका अभियान।

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर हैं, कोटि-कोटि नमन ,अर्पित श्रद्धा सुमन सम्मान।

रचयिता

डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!