E-Paperयूपी

संतोष ओझा बने मड़िहान के एस.डी.एम.,नवागत एसडीएम ने किया कार्यभार ग्रहण

दि ग्राम टुडे संवाददाता

मिर्जापुर।मड़िहान तहसील के नवागत एस.डी.एम संतोष कुमार ओझा तहसील पहुँचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए।एस.डी.एम. अनेग सिंह का बीती रात चुनार तहसील में स्थानांतरण हो गया,उनकी जगह पर अतिरिक्त में एसडीएम रहे संतोष कुमार ओझा को मड़िहान तहसील का एसडीएम बनाया गया है। नवागत एस.डी.एम. अपना कार्यभार ग्रहण के उपरांत सभी मातहतों से परिचय प्राप्त किया। नवागत एस.डी.एम. ने कहा कि बार एवं बेंच के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित कर वादकारियों को त्वरित न्याय सुलभ कराना,शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराना,योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना,सरकारी तालाब,खलिहान एवं अन्य सार्वजनिक जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण ही मुख्य प्राथमिकता होगी। शिकायतों का फर्जी निस्तारण एवं गलत रिपोर्ट आख्या देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाई भी होगी।शासन की मंशा है कि जनता को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो,आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं सही निस्तारण कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!