यूपी

धूमधाम से मनाया गया देश का ७७वां गणतंत्र दिवस

हरदोई ( मीनाक्षी सिंह गौर) जनपद के ब्लाक शाहाबाद अंतर्गत ग्राम झरसा केसरी के आर पी आर इंटर कालेज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया देश का ७७वां गणतंत्र दिवस।
इस अबसर पर बच्चों द्वारा झंडा रोहण के साथ गंव में सुंदर प्रभात फेरी निकाली गई।तो वहीं छोटे बच्चों ने राष्ट्र प्रेम को समर्पित भाव से कविताएं सुनाकर और राष्ट्र भक्ति पूर्ण बहुत ही खूबसूरत पृस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी गुरुजनों व अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे सुप्रसिद्ध कवि डॉ रोहित सिंह गौर ने “सारे जग से प्यारा भारत ,सारे जग से न्यारा । देश प्रेम की कबिता सुनाकर बच्चों का खूब मनोरंजन किया और साथ ही उनको पढ़- लिख कर अच्छा नागरिक बनने की बात कही। प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार ने भारत के संविधान और “सबका साथ सबका विकास “तथा बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ”जैसे सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी बच्चों को दी। उक्त अवसर पर अध्यापक श्री रामासरे शर्मा, दीपेंद्र सिंह,अवधेस शर्मा ,नीतू शर्मा के साथ पं राम जी की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!