साहित्य समाचार

लखनऊ में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल के तत्वावधान में कवि सम्मेलन,सम्मान समारोह व मेरे राघव का विमोचन

लखनऊ। हिन्दी मीडिया सेंटर, होशड़िया चौराहा, गोमतीनगर लखनऊ में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल लखनऊ की संस्थापिका/अध्यक्ष डॉ. अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ के सौजन्य से एक कवि सम्मेलन जाने माने साहित्यकार व  सम्मानित सदस्यों के साथ  आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उषा सिन्हा लखनऊ और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में   सभी कवि,कवयित्रियों को स्थान दिया गया ,जिनके नाम डॉ रेखा गुप्ता ने रामजी, श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव ने बेटी चली ससुराल माँग में सेंदुर है, डॉ माधवी मिश्रा ने प्रेम का एक कठिन इतिहास रचा रचनाकारों ने, अदिति प्रभाकर ‘सारा’ने मैं तो हूंँ श्री राम की गुजारिश, डॉ हरी प्रकाश ‘हरि’, डॉ  अनुराधा पाण्डेय ‘अन्वी’, पूर्णिमा संघी बंसल, गीता रस्तोगी ‘गीतांजलि’ ने रामजी का भजन, शालिनी राय ‘शैली’ दर्द में भी मुस्कुराना चाहती हूँ, अजीतसिंह शामली ने हर रोज ख्वाबों में जब उनसे मिलते हैं, सुरेश चन्द्र गुप्ता ‘श्याम’ आदि ने  अपनी स्व रचित सुंदर प्रस्तुतियां प्रेषित की और शाल्यार्पण, फ्रेम प्रमाण पत्र, ट्राफी आदि देकर सम्मानित किया गया।
आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल लखनऊ की संस्थापिका/अध्यक्ष बहुप्रतिभा की धनी, स्वर कोकिला सुश्री डॉ अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ के मुख कमल से  मां वीणा पाणि की वंदना सुनाने के साथ ही संचालन कर कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता प्रदान की।
दूर दूर से आई सभी कवि कवयित्रियों ने एक दूसरे से मिलकर  एक दूसरे की प्रतिनिधि रचना के पाठ का आनंद उठाया, और एक दूसरे को बधाई दी। सभी के चेहरे पर खुशी के भाव झलक रहे थे और उन्होंने ‘प्रियदर्शिनी’ को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
सभी ने अतिथियों और पटल की संस्थापिका/ अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!