साहित्य

हर पटल पर अटल

कविता ए झा

 

बाधाओं से लड़ने वाले,
घनघोर प्रलय में पथ पर बढ़ने वाले।
एक ऐसे राजनेता,
जिनकी पसंद थी शालीनता।
देश के प्रति समर्पण,
माँ भारती के वे अनमोल रत्न।
महान वक्ता और वाक्पटु नहीं,
अपितु दूरदर्शिता के पुरोधा रहे।
राजनीति में रहकर भी जो…
निष्कलंक कमल’ की तरह खिले।
जीवन की मिसाल …..
उनके द्वारा किया गया कार्य था।
सम्पूर्ण जीवन…
राष्ट्रसेवा का प्रतीक था।
धैर्य और संवेदनशीलता,
उनके कवि-हृदय की कोमलता थी।
रचना ही…
देशभक्ति उनकी दर्शाती थी।

✍️ कविता ए झा
नवी मुंबई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!