साहित्य

चौथा पं. सीताराम त्रिपाठी भक्ति काव्य सम्मान

इन्दौर – साहित्य की गौरवशाली परंपरा की एक और कड़ी में गत दिवस मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति में ख्यात अखंड संडे संस्था का छठा वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था में प्रदेश के 15 कवि लेखकों का सम्मान किया गया। प्रतिष्ठित पं. सीताराम त्रिपाठी भक्ति काव्य सम्मान वर्ष 2025,कवि लेखक श्री दिलीप मांडलिक जी को दिया गया। मुख्य अतिथियों के साथ त्रिपाठी दंपत्ति ने उन्हें शाल,श्रीफल,नकद धनराशि(1100) और अपने दो स्वरचित काव्य संग्रह मुस्कानों के रंग और मंद-मंद मुस्काते भोले ससम्मान भेंट किए।
श्री कार्तिकेय त्रिपाठी अब तक 312 कविताएं भोलेनाथ पर लिख चुके हैं।
दिनेश शर्मा,नयन राठी, डां.शशि अवस्थी,कृष्णा जोशी ,मीना गोदरे,प्रभा जैन,कुमावत जी,अमिता मराठे आदि को भी हरि नेमा व रोटेरियन निशा पहलवान की स्मृति में सम्मानित किया गया।
विमोचित पुस्तक अखंड काव्य धारा काव्यसंग्रह में 131 रचनाकारों की भिन्न-भिन्न विषयों पर केंद्रित रचनाएं शामिल हैं।
उपस्थित रचनाकारों नें स-स्वर इसका पाठ भी किया।
संचालन संस्था अध्यक्ष मुकेश इन्दौरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!