भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी

प्रखर ज्ञान के धनी अटल जी ।
सही बात पर अडिग अटल जी ।।
संपादक, कवि, पत्रकारिता ।
दिल में रखते भरी उदारता ।।
लिखने के शौकीन बहुत थे ।
राष्ट्र प्रेम मन भाव बहुत थे ।।
नपी तुली बातें करते थे ।
सुंदर कविता भी रचते थे ।।
भीष्मपितामह नाम धराए ।
गठबंधन सरकार बनाए ।।
जीवन में संघर्ष बहुत था ।
राष्ट्रवाद आयाम बहुत था ।।
स्वर्णिम काम किए जनहित में ।
जगह बनाई सबके दिल में ।।
निरक्षरता, भय दूर भगाए ।
जन- जन में विश्वास जगाए ।।
तीन दशक संसद में बीते ।
देश प्रेम हिय भर के जीते ।।
रग -रग में हिंदुत्व भरा था ।
जब सत्ता में पाँव धरा था ।।
सच्चे थे वो हिन्दुस्तानी ।
सदा गर्व से छाती तानी ।।
हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन ।
रखते देश भक्ति ही मन ।।
दुश्मन आगे झुके नहीं वो ।
अडिग रहे पर रुके नहीं वो ।।
भारत रत्न सम्मान मिला था ।
अटल हृदय में फूल खिला था ।।
नीलम अग्रवाल “रत्न” बैंगलोर
🙏🙏



