साहित्य समाचार

जीते जी देश प्रेम की मिसाल अटल….

अटल स्मृति सम्मेलन में कविताओं के माध्यम से सुनाया अटल जी का जीवन-चरित्र

 

संभल हसनपुर रोड पर स्थित ए के रिसोर्ट में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा असमोली की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति के माध्यम से अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भीष्म कुमार शर्मा एवं महीपाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भीष्म कुमार शर्मा ने अटल जी के जीवन चरित्र एवं कार्यशैली को विस्तार से सुनाया तथा उनके पद-चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कविताओं के माध्यम से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

मुरादाबाद से पधारे ओजकवि ईशांत शर्मा ईशू ने पढ़ा-
कर्मयोगी आदर्श अटल, युग के वे निर्माता थे, आत्मविश्वास के गौरव थे वे, भारत के भाग्य विधाता थे।
एडवोकेट आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने सुनाया-
विश्व पटल पर मांँ हिन्दी का मान अटल, जीते जी देश प्रेम की मिसाल अटल।।
कविहृदय अटल विहारी वाजपेयी को युगपुरुष बताते हुए कवि अतुल कुमार शर्मा ने सुनाया- शब्दों के पुरोधा तुमको, करते हम शत-शत नमन। वाणी बुद्धि के साधक तुमसे,था गुलजार यह चमन।।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने शासन की योजनाओं पर चर्चा करते हुए, अटल जी द्वारा चलाई गई योजनाओं को सभी के मध्य रखा और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश प्रजापति, योगेंद्र त्यागी, अवधेश प्रताप सिंह राघव, विपिन राघव, मंडल अध्यक्ष रोहित पवार, रौविन ‌चौधरी, अशोक वाजवा, जुगल किशोर यादव, पंकज गुप्ता, सोनू चाहल, अखिलेश अग्रवाल, अनुपम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महीपाल सिंह ने तथा संचालन हरिओम शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!