साहित्य समाचार

साहित्य में सहारनपुर का उभरता सितारा प्रिया काम्बोज मातृभाषा रत्न मानद उपाधि नेपाल द्वारा सम्मानित

काठमांडू नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विश्व स्तर पर 21 फरवरी को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर मातृ भाषा रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल’ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट साहित्यकार के रूप मे श्रीमती प्रिया काम्बोज को मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।


प्रतिलिपि एप्प पर इनकी सभी रचनाएं, कहानी,लघुकथा , कविता, पढ़ी जा सकती है ।इनकी अनेकों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एवं सांझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है।साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।सम्मान ग्रहण करते हुए प्रिया काम्बोज जी ने कहा कि हम सभी कवि कवयित्रियों की कविता का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश-विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का जो कार्य करती आई है, वह प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी, जिसमें से उत्कृष्ट साहित्य के आधार पर कवि – कवयित्रियों का चयन किया गया है। प्रिया काम्बोज जी को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि प्रिया काम्बोज जी बहुआयामिक व्यक्तित्व की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनकी लेखनी देशप्रेम, प्रेम, और सामाजिक विषयों पर विशेष तौर पर चलती हैं ।ये अनेक साहित्यिक समूह से आनलाइन काव्यगोष्ठी मे सहभागिता भी करती रहती हैं । सोशल मीडिया पर भी अनेक समूहों में सक्रिय रहती है।
नेपाल से सम्मान का समाचार प्राप्त होते ही बड़ी संख्या में प्रिया काम्बोज जी को उनके अनेक शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!