साहित्य समाचार

कवयित्री डॉ. स्वर्णलता सोन भारत रत्न अटल सम्मान 2025 से नवाजी गई

लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के तत्वाधान में,भारत रत्न अटल सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में देश विदेश तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों में साहित्य,समाज सेवा,एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली निवासी एवं मूलरूप से बठिंडा, पंजाब की साहित्यकारा, डॉ. स्वर्णलता “सोन” “कोकिला” को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूचना एवं प्रसारण विभाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी एवं उपाध्यक्षा डॉ रीमा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ स्वर्णलता सोन कोकिला का साहित्यिक लेखन सदैव मानवीय मूल्यो संवेदनाओं एवं सामाजिक सरोकारों से प्रेरित रहा है। उनके साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनको “भव्य भारत की दिव्य विभूति, राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान और साहित्य वाचस्पति की मानद उपाधि से भी नवाजा गया है। आयोजकों ने कहा कि स्वर्णलता सोन की रचनाये प्रेम जीवन की मानवीय रिश्तों की गहराई को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ व्यक्त करती हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ साथ जीवन को समझने और अनुभव करने की नई दृष्टि भी प्रदान करती हैं। प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!