नेपाल की ‘शब्द प्रतिभा’ फाउंडेशन द्वारा कविता ए. झा ‘स्त्री शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित

नवी मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर 8 मार्च 2026 को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नवी मुंबई की साहित्यकार कविता ए. झा को “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कविता ए. झा ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राप्त यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु, वरिष्ठ सलाहकार रमेशचन्द्र पटेल ‘आकाशदीप’ तथा प्रतिभा चयन समिति के संयोजक डॉ. प्रीत प्रसाद का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उनके साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यों को इस सम्मान के योग्य समझा।कविता ए. झा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए और अधिक समर्पण तथा उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने संस्था और सभी सहयोगियों के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।




