साहित्य समाचार

मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय में किया गया छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित

बिसौली क्षेत्र के ग्राम परौली में मदन मोहन मालवीय सेवा समिति के बैनर तले भारत रत्न मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के मौके पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं साहित्यिक समागम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अटल विहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रबन्धक रमेश चंद्र मिश्रा ने आयोजित किया।
प्रधानाचार्या ऋचा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अटल जी एवं मदन मोहन मालवीय का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित था। अटल जी एक कुशल वक्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया।
विद्यालय की शिक्षिका प्रिया सागर ने महामना मदन मोहन मालवीय जी के चित्र का पैंसिल स्केच बनाया, जिसके लिए उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में समय-समय पर होने वाली सुलेख प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही, कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों एवं साहित्यकारों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य ऋतिक मिश्रा ने कहा युवा ही देश का भविष्य हैं, जिस क्षेत्र में युवा आगे आ जाते हैं वहांँ क्रांति स्वयं खड़ी हो जाती है।
इस अवसर पर राजपाल शर्मा, महावीर पाल, रामसुमिरन गोले, वीरेंद्र सैनी, रामप्रकाश माहेश्वरी, रामाशंकर उपाध्याय, तहजीब बाबू, अशोक कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार दुबे, प्रेमशंकर शर्मा, महेश दुबे, दीनानाथ शर्मा आदि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। राम धुन जी ने कार्यक्रम की भव्यता को लेकर विद्यालय की प्रशंसा की तथा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अध्यक्षता रामरक्ष पाल मिश्रा ने तथा संचालन उप प्रधानाचार्य सरिल कुमार एवं आकाश पाठक ने संयुक्त रुप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!