नौवी पुण्य तिथि पर याद किए गए मौनी बाबा

अहरौला। गुरुवार को दुर्वासा स्थित सिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर, महलिया कुटी में ब्रह्मलीन संत दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 मौनी बाबा रामलाल दास की नौवी पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ । इस अवसर पर दूर दराज से आए संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने मौनी बाबा के चित्र पर धूप दीप और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया आश्रम के महंत श्री श्री 108 शुभम दास महाराज ने अयोध्या, काशी, मथुरा प्रयागराज, से पधारे साधु-संतों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया तत्पश्चात मौनी बाबा के जीवन पर विचार गोष्ठी और का आयोजन किया गया। श्री मौनी बाबा को नमन करते हुए कहा कि उनके सूक्ष्म तत्व से अभी भी लोगों का कल्याण होता है। मुमुक्षु आश्रम अम्बेडकरनगर के महंत सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज ने मौनी बाबा के महिमा का बखान करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री मौनीबाबा तपोमूर्ति थे , ऐसे सन्त मिल जाएं तो भगवंत के मिलने में विलम्ब नहीं । उन्होंने अपने साधना और चमत्कारी सिद्धियों के बल पर सदैव लोगों के कल्याण का कार्य किया। उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करके आध्यात्मिक साधना के समस्त लक्षण सिद्ध होते रहेंगे। इस मौके पर संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ,राजनाथ पांडेय, रास बिहारी सिंह, हाकिम बाबा,सुभाष शास्त्री,आशीष तिवारी,हरिकेश चौबे, आशुतोष राय, राजेन्द्र पांडेय, राधेश्याम दुबे, अमित राय, प्रेमचंद गिर, राजेन्द्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।