E-Paperhttps://thegramtoday.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

औचक निरीक्षण में मानकों की अनदेखी

ओटी सील , कई अस्पतालों को नोटिस

अस्पताल को सील करते डिप्टी सीएमओ आलेंद्र कुमार

आजमगढ। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नव जीवन हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र परगाशपुर (धर्मशाला)अहरौला-कप्तानगंज रोड के अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों एवं वैध पंजीकरण के अनुरूप नहीं पाया गया।
प्राप्त शिकायतों के आधार पर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण करने पर आवश्यक मानकों की कमी सामने आई, जिसके चलते ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। अस्पताल को बंद नहीं किया गया है, बल्कि अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान वहाँ कोई मरीज उपचाराधीन नहीं पाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
इसी अभियान के अंतर्गत अहरौला बाजार के निकट नहर के पास स्थित पंकज हॉस्पिटल का भी शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण यूनानी पद्धति के अंतर्गत है। मौके पर किसी प्रकार की एलोपैथिक (अंग्रेजी) दवाएं, उपकरण या मरीजों का एलोपैथिक उपचार होता हुआ नहीं पाया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में पंजीकरण की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का उपचार न किया जाए, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त संपूर्ण निरीक्षण एवं कार्रवाई डॉ. आलेन्द कुमार, डिप्टी सीएमओ/नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। डिप्टी सीएमओं डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगा।

अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ आलेंद्र कुमार
नव जीवन हॉस्पिटल और जच्चा बच्चा केंद्र का पंजीकरण नहीं पाया गया वैध आगे की कारवाही जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!