बिहार

पद्मनाभ साहित्य परिषद् हाजीपुर का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

डॉ प्रतिभा पराशर द्वारा रचित नाटक 'शराब की तासीर' पुस्तक के विमोचन के साथ कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन

हाजीपुर। शहर के बागमली स्थित बेटी विद्यायण के राष्ट्रकवि दिनकर सभागार में बीते रविवार को पद्मनाभ साहित्य परिषद् हाजीपुर वैशाली का पंचम वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 संपन्न हुआ । डॉ विद्या चौधरी की अध्यक्षता व कवि प्रीतम कुमार झा के संचालन में संचालित कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय रांची के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पाण्डेय ने डॉ प्रतिभा पराशर द्वारा रचित नाटक ‘शराब की तासीर’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पुस्तक में वास्तव में शराब सेवन से उजड़ते व बिगड़ते परिवार की दशा का सचित्र वर्णन है और इस पुस्तक में उससे निजात पाने के संदेश भी दर्शनीय है l नाटक विधा में ऐसी रचना सचमुच बिहार की नीतीश कुमार की सरकार के शराब बंदी के प्रयासों को बल देने वाली है l उससे पहले डॉ ०प्रतिभा पराशर ने बालकाण्ड के मंगलाचरण का वाचन किया और आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रारंभ कवि सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने ‘ तु बेहतर है तो बेहतरी की तलाश कर’ का वाचन कर किया l

कवि विनोद कुमार हंसौड़ा ने बिहार वंदना कर श्रोताओं का दिल जीता वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ सुधा सिन्हा,राजकीय शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अनिल कुमार ने अपनी बज्जिका हास्य कविता ‘हरदी चुन्ना लाग गेलौ र एक दिन हमरा हाड़ में’ पर जमकर तालियां बटोरी l विशिष्ट अतिथि डॉ देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने खंड काव्य परोसा वहीं धनंजय कुमार बबलू ने ‘गजल जी भर न देखा निगाहों में खो बैठे’ गाकर दर्शकों का मन मोह लिया l विशिष्ट अतिथि डाक्टर पुष्पा गुप्ता ने मुट्ठी बांधे आया बंदे,हाथ पसारकर जाएगा ‘ शाबाशियां पाई तो आशा रघुदेव ने जब कैलाश शिखर पर जाकर का काव्य पाठ कर रिझाया l इसके साथ-साथ प्रोफेसर डॉ नागेंद्र कुमार शर्मा,डॉ शिव बालक राय, दरभंगा से आयी रीतु प्रज्ञा, रवीन्द्र कुमार रतन,निभा सिंह राजपूत,नंदन मिश्रा,डाक्टर सुषमा कुमारी,डाक्टर सुधा सिंहा,ओम प्रकाश साह, गोड्डा झारखंड से अंकित कुमार,डाक्टर अर्चना त्रिपाठी,प्रीति कुमारी,गोविंद बल्लभ,मो. जफिर आलम ,नागेंद्र राय,मानसी,ऋतु,मणिभूषण सिंह अकेला आदि ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं झुमाया l संचालक श्री झा ने हमारे राम आएंगे से लोगों का दिल गुदगुदाए तो वर्षा झा ने गीत प्रस्तुत कर रिझाया l शहर के संतपाल स्कूल के सामने बागमली हाजीपुर स्थित बेटी विद्यायन के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सभागार में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रमों का उद्घाटन नौलखा मंदिर सोनपुर के पीठाधीश्वर आचार्य लक्ष्मणाचार्य जी महाराज सहित अन्य आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया था। इस अवसर पर जिले के प्रसिद्ध कवि व शिक्षक अनिल कुमार सहित अन्य कवियों को पद्मनाभ साहित्य परिषद् हाजीपुर की संस्थापक डाक्टर प्रतिभा पराशर द्वारा उत्तर छायावाद के कवि आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री सम्मान -2025 से नवाजा गया । सम्मान के रूप में सभी आगंतुक कवियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो, शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । अंत में राष्ट्रीय महासचिव नंदन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!