
रुड़की/ नगर निगम के वार्ड नंबर 19 शिवपुरम की जनता निगम प्रशासन की लापरवाही तथा संवेदनहीनता का दंड भुगत रही है परेशान वार्ड वासियों का कहना है कि जब निगम प्रशासन को समस्याओं का निदान करना ही नहीं तो फिर निगम बोर्ड की क्या आवश्यकता है इसको भंग किया जाए I
जल भराव की समस्या पर नगर वासियों से बात करने पर उन्होंने कहा अनेक बार नगर निगम प्रशासन सहित स्थानीय पार्षद को भी इस समस्या से अवगत कराया गया यहां तक स्थलीय निरीक्षण भी कराया लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है जबकि हालत यह है कि बिना बरसात के भी गलियों में पानी का भराव है जिसके कारण वार्ड वासियों का जीवन नर्क बना हुआ हैI
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्याम नारायण यादव एडवोकेट ने बताया कि बहुत कुछ लिखने के बाद भी जब निगम प्रशासन ने वार्ड में जल भराव की समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो बाध्य होकर आर टी आई का सहारा लेना पड़ा और प्रकरण राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया परिणाम स्वरूप राज्य सूचना आयोग में नगर प्रशासन एवं श्री श्याम नारायण यादव के मध्य एक समझौता हुआ कि नगर निगम द्वारा गली नंबर 1 में पानी निकासी के लिए नालियां बनाई जाएगी और सड़क को ऊंचा उठाया जाएगा I
इस समझोते के परिपालन में नगर निगम द्वारा गली की एक साइड नाली बनाकर इति श्री कर ली जबकि दूसरी साइड की नाली आज तक भी नहीं बनी है सड़क को ऊंचा उठाने का कार्य का तो भगवान ही मालिक हैI
श्री यादव ने बताया कि ये तो गली नंबर एक का प्रकरण है जबकि लगभग पूरे शिवपुरम की यही स्थिति है यहाँ के निवासी इस समस्या से पूरी तरह तंग आ चुके हैं I
जल भराव की समस्या से आक्रोशित वार्ड वासियों का कहना है कि जब नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी समस्या नहीं सुनते हैं तो अब शिकायत करें तो कहां करें सभी ने कानों में रुई ठूंस रखी है और आंखों पर काले चश्मे चढ़ा रखे हैं अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि सभी एक थैली के चट्टे बट्टे हैं किसी को भी समस्याओं के निदान से कोई मतलब नहीं बस सभी को अपने कमीशन की चिंता
नगर निगम प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज वार्ड वासियों ने यहां तक कह दिया की जब निगम प्रशासनऔर जन प्रतिनिधियों को समस्याओं का निदान करना ही नहीं तो बोर्ड की क्या आवश्यकता है इसको भंग किया जाए I
जबकि श्री यादव ने कहा कि अगर शीघ्र ही इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो वह नगर निगम प्रशासन को पार्टी बनाकर सक्षम न्यायालय में वाद दायर करेंगे I




