रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य द्वारा रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड, 2025 आयोजित

चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य द्वारा रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड, 2025 का आयोजन 7 दिसंबर 2025, रविवार, प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, न्यू सत्यम एकेडमी ,रामबाग रोड, चंदौसी पर आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन कुमार अग्रवाल द्वारा फीता काट कर किया। रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड यूथ लीडरशिप अवार्ड 2025 के अंतर्गत रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य के अंतर्गत बनाए गए 57 इंटरेक्ट क्लब्स के इन्ट्रैक्टर्स द्वारा पी. टी., मीनार बनाना, कबड्डी, खो खो, 100 मीटर दौड़, चक्का फैंक, रस्साकसी, चेस, गायन एवं नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में सहभागिता की ।कुल 170 इन्ट्रैक्टर्स ने सहभागिता की। प्रत्येक प्रतिभागी को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र ,कैप और अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रो. संजय कुमार गुप्ता एवं रो. पुनीत चौधरी उपस्थित रहें। समारोह का संयोजन क्लब अध्यक्ष रो. अंकित वार्ष्णेय, रो.अमित कुमार आर. के., रो. सौरभ वार्ष्णेय, रो. मंगेश वार्ष्णेय एवं रो. राहुल वार्ष्णेय ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने किया । कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर इं.लोकेश वार्ष्णेय, रो. निखिल अग्रवाल, रो. राजीव कृष्णा के साथ-साथ रो. सी. ए. विपिन कुमार अग्रवाल, रो. वीरेश अग्रवाल, रो. मुकेश अग्रवाल, रो. आशीष बंसल, रो. वंदना अग्रवाल, शिप्रा गेरा, प्रियंका चौधरी, रो. आलोक चौधरी, रो. आरके शर्मा, दिनेश पाल सिंह तोमर आदि के साथ-साथ इंटरेक्ट क्लब के इंचार्ज अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड 2025 का संपूर्ण संयोजन एवं आयोजन करने में रायला अध्यक्ष
रो० विजय कुमार का विशेष सानिध्य रहा।


