साहित्य

उपभोक्ता! तुम जागरूक बनो!

मीना जैन

उपभोक्ता! तुम जागरूक बनो!
अपने अधिकारों को जानो!
उत्पादों की खरीद से पहले
गुणवत्ता की गारंटी परखो!
जागरूक बनो!
जागरूक बनो!

मानकीकरण का महत्त्व निराला
शुद्धता को तय करने वाला
मानक चिह्न किए निर्धारित
सही परख बतलाने वाला
तुम चूक न जाना
भूल न करना!
सजग, सचेतन सदा रहो!
उपभोक्ता! तुम जागरूक बनो!
जागरूक बनो!
जागरूक बनो!

मानक चिह्नों की पहचान जरूरी
सही हो अपनी खरीदारी
धोखा न हो साथ तुम्हारे
सभी को देना यह जानकारी!
तुम चूक न जाना
भूल न करना!
सजग, सचेतन सदा रहो!
उपभोक्ता! तुम जागरूक बनो!
जागरूक बनो!
जागरूक बनो!

सोना अगर खरीदना हो
हाॅलमार्क की जाँच करो
अंदर सारे विवरण देखो
पूरी-पूरी पड़ताल करो!
तुम चूक न जाना
भूल न करना!
सजग, सचेतन सदा रहो!
उपभोक्ता! तुम जागरूक बनो!
जागरूक बनो!
जागरूक बनो!

✍️मीना जैन
इंदिरापुरम, गाजियाबाद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!