
विचारों का है महत्व जीवन में ,
बिन विचार जीवन यह बेकार ।
बिन विचार बेहतर मर जाना ,
समय ही करेगा तुम पर वार ।।
नेक विचार गंगा सा ये जीवन ,
व्यभिचार गड्ढे का गंदा पानी ।
बिन विचारे अभिमान है होता ,
विचारा वाणी बनाता ज्ञानी ।।
तन पर श्वेत वस्त्र हम पहनते ,
भूलकर भी लगने न देते दाग ।
थोड़ा सा ये सिकुड़न आ जाए ,
या देख दाग लग जाता आग ।।
श्वेत वस्त्र सा होता ये विचार ,
विचार पर भी तो विचार कर ।
सबके नजर बने प्यारा जीवन ,
विचार से भी तो तू प्यार कर ।।
कैसे तेरे विचार और है वाणी ,
मन से इसको तू स्वीकार कर ।
विचार कर तू विचार पे निज ,
विचार से न भाग तू हार कर ।।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।




