
योग से निरोग बनें
योग अभ्यास छूटे न!
योग से शांति-आनंद
ध्यान का क्रम टूटे न!…..
नियम-संयम का हो पालन
जीवन में हो अनुशासन
सात्विक हो आहार-विहार
शुद्ध हो अपना आचरण
योग रोग को दूर भगाए
योग का आसन छूटे न!…..
छोड़ जगत के छल-प्रपंच
अपने मन में झाँको जी
ओऽम ध्वनि से एकाकार
अपनी क्षमता आँको जी
सदाचरण की राह चलें
सच का संबल छूटे न!…..
विश्व गुरु भारत अपना
योगशास्त्र के बल पर है
जोड़े सबको मैत्री भाव से
योग से जीवन सुंदर है
देश-विदेश में योग की चर्चा
चर्चा का क्रम टूटे न!…..
योग से निरोग बनें
योग अभ्यास छूटे न!
योग से शांति-आनंद
ध्यान का क्रम टूटे न!…..
मीना जैन
इंदिरापुरम, गाजियाबाद.




