उत्तराखंड

डाॅ. ब्रह्मानंद तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ परिवार मिलन समारोह

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक स्वर्गीय रमेश पाण्डेय की प्रेरणा से उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेटल्ड परिजनों का परिवार मिलन एवं सम्मेलन डाॅ. ब्रह्मानंद तिवारी के गंगानगर, ऋषिकेश स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन का उद्देश्य पारिवारिक एकता, आपसी सहयोग तथा सामाजिक दायित्वों को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. ब्रह्मानंद तिवारी ने स्व. रमेश पाण्डेय के सामाजिक, पारिवारिक और मानवीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. पाण्डेय ने सदैव परिवार को जोड़ने, संस्कारों को सहेजने और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डाॅ. तिवारी ने वर्तमान समय में बिखरते पारिवारिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परिवार सम्मेलन न केवल रिश्तों को मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने किया। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य, स्व. रमेश पाण्डेय के जीवन प्रसंगों तथा परिवार की एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित परिजनों ने भी अपने विचार साझा किए और स्व. रमेश पाण्डेय के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं मार्गदर्शक भूमिका को याद किया। कार्यक्रम सौहार्द, आत्मीयता और पारिवारिक अपनत्व के वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में बहुत शीघ्र परिवार सम्मेलन पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।
अंत में आपसी संवाद, स्मृति-चित्रों और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने के संकल्प के साथ परिवार मिलन समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम में नीलम तिवारी,नेहा तिवारी,सत्यम तिवारी,नरेश कोठारी ,शुभी कोठारी,शिवम तिवारी,प्रिया तिवारी। कुसुमा कोठारी,प्रमोद मिश्रा,गोपाल पाण्डेय,माधव पाण्डेय केशव पाण्डेय,धर्मेन्द्र तिवारीअंजली पाण्डेय,आदर्श पाण्डेय निधि पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह सिधु जी मिथलेश सिधु,अल्का सिधु अल्का सिंह,ए. आर. कोठारी,कांति तिवारी, अनुष्का पाण्डेय,रंजू मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!