
आजादी के बाद जब ,
हमने अपना संविधान बनाया ।
तब सन् 1950 ,26 जनवरी को ,
फरहा तिरंगा गणतंत्र दिवस मनाया ।
रखी गई भारतीय लोकतंत्र की नींव
मिलकर बाबा अम्बेदकर संग कई दिग्गजों ने
विश्व का सबसे बड़ा संविधान रचा I
जिसमें सभी के लिए न्याय करना लिखा I
जहाँ जात -पात का कोई भेद ना हो,
ऊँच नीच की कोई बात ना हो I
मतदान का सभी व्यस्क को अधिकार
नारी शिक्षा संग ,
सबको मिले बराबर का अधिकार ।
पिछड़े वर्ग को भी आगे बढ़ाने की गई कोशिश I
मिटाई गई पिछड़े वर्ग को दबाने की दबंगों की साजिश ।
नया संविधान कर लागू तबसे
दुनियाँ का सबसे बड़ा गणतंत्र होने का
भारत ने इतिहास रचा गर्व से
अपना गणतंत्र बड़ा सबसे ।
जय हिन्द जय भारती
माँ नित्य करूँ तेरी आरती ।
निवेदिता सिन्हा
गया जी, बिहार



