
यह खुशगवार मौसम सबको बुला रहा है
जागो ऐ देशवासियों दिन खास आ रहा है
*
सूरज की लालिमा भी,क्या जगमगा रही है
चिड़ियों की टोलियाँ भी , संगीत गा रही हैं
झोंका मलय का आके,मन को लुभा रहा है
जागो …..
लहरा रहा तिरंगा , क्या शान है निराली
केसरिया वीरता है ,धरती की है हरियाली
रंग श्वेत जगमें शान्ति का,संदेश ला रहा है
जागो……
सीमा करें सुरक्षित , भारत की तीनों सेना
इनके बिना है मुश्किल,सबका सकूँ से रहना
इनको नमन करूँ मैं, मेरे दिल में आ रहा है
जागो……..
जिनकी शहादतों से,हमको मिली आजादी
झुकने दिया न ध्वज को ,गर्दन भले कटा दी
गणतंत्र आज उनके , गुणगान गा रहा है
जागो……….
आशा बिसारिया चंदौसी
संभल,उत्तर प्रदेश



