
भारत मां के लिए जिन्होंने, अपना बलिदान दिया,
खून के कतरे कतरे का मां की खातिर दान दिया।
खून के कतरे……………
जिन वीरों ने दुश्मन को नाकों चने चबा दिए
पाक में घुसकर वीरों ने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए
एक का बदला दस मारकर तब वीरों ने दम लिया
लाखों नमन हैउन वीरों को साहस भरा उपकार किया।
खून के कतरे…………..
पाक की छाती पर चढ़कर , परचम अपना गाढ़ दिया
विश्व पटल पर भारत के वीरों का गुणगान हुआ,
लाख होना मन है उन वीरों को, साहस भरा जो काम किया।
खून के कतरे…………
दबंग है भारत का सैनिक शोले रोज सुनाते हम
मिशन सिंदूर का सैनिक बहनों ने इतिहास अनोखा रच दिया
एक एक बेटी के सुहाग का बदला देखो ले लिया
नमन है मेरा उन जननी को जो इन विरागिणी को जन्म दिया
भारत की पावन धरती का कर्ज जिन्होंने अदा किया
बच्चा बच्चा भारत की विरंगिणी को नमन करें
इन वीरों का सैनिक बनकर
कर्ज मिलकर अदा करें
हुए शहीद जो उनकी हम शहादत ना भूल पाएंगे
हमें भी मौका मिला अगर तो अपना फर्ज निभाएंगे
देश की खातिर मर मिटने की सौगंध जिन्होंने खाई है
उन वीरों की शौर्य गाथा
आज मैने गाई है
पंडित मुल्क राज ,आकाश,
गाजियाबाद उo प्रo
8010239638




