आलेख

जनता की भावनाऐं आहत ना हों, राजशाही ध्यान रखें !

मदन वर्मा " माणिक "

 

77 वां गणतंत्र दिवस विशेष

देशभर में इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को भारत अपना
77 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह खास दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभव करवाता है। इस खास दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था। देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस दिन को खास बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस के बधाई संदेश भेजते हैं।

77 वां गणतंत्र दिवस की खुशी है मगर जन-जन की भावनाएं तो आहत है। संविधान के अनुरूप जनता की सरकार है, उसके द्वारा चुनी गई और उसी के लिए बनाई गई सरकार है। इतना सब कुछ तो जनता की भावनाओं को क्यों ठेस लग रही है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी सभी बेतहाशा बढ़ी हुई है। वही समस्याएं सामने है जो पहले थी, अब तो और ज्यादा बड़ी हो गई है। पक्ष विपक्ष की लडा़ई में व्यस्त सरकार जनता की मूल समस्याओं को हल नहीं कर पा रही है जनता इसलिए दुखी है। देश में बहुत बढ़ा वर्ग उपेक्षित है। आरक्षण कब अधिकार बन गया, कब तक चलेगा इसकी सीमा समय तय करने का साहस सैंकडों संशोधन संविधान में करने वाली सरकारों में कहां था, आगे भी यह साहस कोई सरकार नहीं दिखा पायेगी।

जन गण मन को इसके अर्थ की वजह से राष्ट्रगान बनाया गया। इसके कुछ अंशों का अर्थ होता है कि भारत के नागरिक, भारत की जनता अपने मन से आपको भारत का भाग्य विधाता समझती है। हे अधिनायक (सुपरहीरो) तुम्ही भारत के भाग्य विधाता हो। इसके साथ ही इसमें देश के अलग- अलग राज्यों का जिक्र भी किया गया था और उनकी खूबियों के बारे में बताया गया था। प्रमुख कर्तव्य है हम सबका कि राष्ट्र की रक्षा और उत्थान में देश की सरकार व जनता सदैव तत्पर रहे, सभी में देश की सुंदरता को बढ़ाने, सीमाओं की रक्षा और देश की धरोहरों को अक्षुग्ण रखने, देश का सम्मान बढाने का भाव सदैव बना रहे। देश का भाग्य बनाने में सभी का योगदान रहे ताकि विश्व में भारत का गौरव बढे़, सरकार को भी इसी उद्देश्य के अनुरूप कल्याणकारी कार्य करना चाहिए।

म. प्र. सरकार ने अब अपराधियों, मिलावटखोरों, पत्थरबाजों और लवजिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का कार्य शुरू कर दिया जो सराहनीय कदम हैं। इससे कानून पर जनता का विश्वास बढे़गा। गुंडे, अपराधी कानून से डरेंगे । सरकार को भूमाफियाओं पर भी सख्त कार्रवाई करना चाहिए। इन सबके जो राजनीतिक संपर्क और सहारे-आसरे तथा बचाव के जरिए हैं उन्हें खत्म करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं । फिर भी जनता सरकार से उम्मीद करती हैं कि इन चुनौतियों का सामना करते हुए सरकार सख्ती के साथ बिचौलियों पर भी सख्त कार्रवाई करे। 77 वां गणतंत्र दिवस मनाते हुए देश व राज्यों की सरकारों से यही अपेक्षा हैं कि जनता की भावनाऐं आहत ना हों, राजशाही इसका विशेषरूप से ध्यान रखें !

– मदन वर्मा ” माणिक ”
इंदौर, मध्यप्रदेश
मो़नं. 6264366070

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!