ऋतुराज आपका अभिनंदन

झांसी \ बी एच ई एल के समीप सुभाष नगर में वसंत पंचमी के उपलक्ष में मां सरस्वती पूजन एवं काव्य पुष्पांजलि का आयोजन नगर के संभ्रांत नागरिक श्री विपिन गुप्ता के निवास स्थान पर हास्य व्यंग के वरिष्ठ कवि सत्य प्रकाश समल सत्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रामकुमार पांडे झटपट उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन अर्चन वंदन स्वस्तिवाचन के साथ किया गया । मां सरस्वती का स्तवन एवं गणेश वंदना डॉक्टर रामकुमार पांडे झटपट ने की । तदोपरांत नवरस के कवियों ने अपनी काव्य कुसुमांजलि मां शारदा के श्री चरणों में समर्पित की । इस अवसर पर गौरव पटेरिया बुंदेले, सक्षम शर्मा, वैभव दुबे, मोहन सोनी अटल, हरिश्चंद्र भैया जी ,पी के खरे, सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य एवं डॉ राजेश तिवारी मक्खन ने काव्य पाठ किया । जिसको सुनकर के श्रोता मंत्र मुक्त हो गए । इस बसंती कविता बहार का संचालन हिंदी साहित्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश तिवारी मक्खन ने किया एवं सभी अतिथियों एवं श्रोताओं का श्री विपिन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया ।




