ठाणे में हिन्दी उपन्यास ‘विशाखा’ का विमोचन, साहित्यकारों का आत्मीय समागम

नवी मुंबई।भागलपुर, बिहार की सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं साहित्य साधिका रोमा झा के आग्रह पर मुम्बई के ठाणे स्थित उनके निवास पर एक साहित्यिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिन्दी उपन्यास “विशाखा” का विमोचन किया गया। यह उपन्यास रोमा झा के मामा जी द्वारा रचित है।
कार्यक्रम में उपन्यास विशाखा पर विस्तृत चर्चा न करते हुए पाठकों से इसे स्वयं पढ़ने का आग्रह किया गया। इसके पश्चात उपस्थित साहित्य प्रेमियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। काव्य पाठ में आदरणीया अल्का पांडे, बाबु शोभना सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवनाथ सिंह एवं सचिव आदरणीया सत्यभामा, आदरणीया नीलिमा, आदरणीया पल्लवी रानी तथा आदरणीय पवन तिवारी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम हास-परिहास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। भोजनोपरांत चाय के साथ सभी अतिथियों की विदाई हुई। इस अवसर पर कविता ए. झा एवं अल्का पांडे को साथ समय बिताने का अवसर मिला, जिसे दोनों ने स्मरणीय बताया।




