साहित्य समाचार

विदेश की धरती दुबई ने सुनील कुमार खुराना को हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया

साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच दुबई ने आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में हिंदी के प्रति अगाध प्रेम व हिंदी सेवा हेतु सुनील कुमार खुराना सहारनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर के इंचार्ज अध्यापक को हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया है। हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सुनील कुमार खुराना को हिंदी के प्रति अगद प्रेम हिंदी के प्रचार प्रसार में हिंदी सेवा हेतु दुबई की संस्था ने सम्मानित किया है।


जब हमारे संवाददाता की सुनील कुमार खुराना से बात हुई तो उन्होंने हमें बताया कि अभी तक उनके 180 से अधिक साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी सैकड़ो पत्र और पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। सुनील कुमार खुराना ने अपनी कविताएं फायकू , हाइकु विधाओं में भी लिखी है । सुनील कुमार खुराना कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।
साहित्य अर्पण दुबई मंच की मुख्य अध्यक्षा नेहा शर्मा दुबई ने सुनील कुमार खुराना सहारनपुर की हिंदी सेवा के प्रति सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य कामना की है व हिंदी के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयास करने का आग्रह किया है। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि को प्राप्त करने की अनेक सगें-सम्बंधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है जिनमें से कुलदीप सिंह रोहिला,नगीनी देवी,बेबी रानी,साक्षी, उज्जवल धवल,खुशी, दिव्या,नैनशी,भानू प्रताप सिंह,रुमन, सन्नी,सोनम, नीरज आदि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!