
मेरे देश की शान तिरंगा है
जो सजा हुआ है तीन रंगों में,
और शान है भारत के गौरव की।
इस देश की आजादी में
कितने ही जवान शहीद हो गए हैं,
जो देशभक्ति के दीवाने थे,
बाँध के सिर पर कफ़न ,देश प्रेम का,
क्योंकि.,मेरे देश की शान तिरंगा है।
कितने ही वीर जाँबाज जवान
देश की रक्षा के खातिर,
फौजी बन वो सरहद पर,
दुश्मन सेना से लेते हैं लोहा -और
विफल कर देते हैं नापाक इरादों को उनके,
मातृभूमि की रक्षा में देते हैं बलिदान सदा -वो,
और ,कर जाते हैं नाम देश का सारे विश्व जहान में,
क्योंकि…!
मेरे देश की शान तिरंगा है,
मेरे देश की आन तिरंगा है ||
शशि कांत श्रीवास्तव
डेराबस्सी मोहाली, पंजाब



