
खोदा पहाड़ निकली चुहिया
बात कही जो जाती,
दादा जी मुझको समझाओ
नहीं समझ में आती।
दादा बोले पोते से, जब
कोई मेहनत करता,
पर उसके बदले में उसको
उतना फल न मिलता।
अधिक काम का थोड़ा सा फल
फिर क्यों करते रहते?
खोदा पहाड़ निकली चुहिया,
उससे सारे कहते।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 4-2-2026




