साहित्य समाचार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रात्रि जागरण एवं भजन श्रृंखला का आयोजन

लखनऊ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मां विंध्यवासिनी संस्था द्वारा विगत 5 वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी सम्मानित लोक गायको और संस्था के सदस्यों ने सुंदर शिव भजनों की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध किया, कार्यक्रम प्रारंभ यशस्वी पोरवाल और तेजस्वी पोरवाल के सुंदर गणेश स्तुति नृत्य के साथ हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में डॉ अनिल त्रिपाठी जी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ नीलू सक्सेना कस्तूरी जी एवं सरोज जी द्वारा किया गया। संस्था की अध्यक्षा साधना मिश्रा विंध्य जी ने अवगत कराया की कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी लोकगीतों और भजनों की संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना है, कार्यक्रम में पंडित शशि भूषण मिश्र जी ने उपस्थित होकर शिवरात्रि महापर्व पर रात्रि जागरण का महत्व एवं शिव शक्ति के दर्शन और स्तुति पाठ के महत्व की जानकारी देकर सभी को कृतार्थ किया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मला सिंह जी, वंदना गुप्ता जी सुशीला चनानी जी, मीरा जी सुनीता मिश्रा जी तरुणा श्रीवास्तव जी, डॉ क्षमा सिंह जी, सरिता सिंह जी, मनोज कुमार श्रीवास्तव जी, कल्पना सक्सेना जी, साधना मिश्रा जी , आराधना श्रीवास्तव जी, सुमति मिश्रा जी , स्मिता मिश्रा जी चंद्रकला दुबे जी, ब्रज किशोरी त्रिपाठी जी, रेणू बालाधार जी, आशा बिसारिया जी, आशा अग्निहोत्री जी, सुधा द्विवेदी जी, डॉ शशि कला अवस्थी जी, सरोज जी, मोनिका ममता रथ जी, चेतना शुक्लाजी, देविका श्रीवास्तव जी कल्पना सक्सेना जी, किरण त्रिपाठी जी, पार्वती यादव जी डॉ निधि गुप्ता जी, चंदा मिश्रा जी, अनीता उपाध्याय जी, डॉ शालिनी सिंह जी रामकुमार पटेल जी एवं संजय सेन जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की संयोजिका डॉ उषा पांडे शुभांगी जी ने सभी का आभार करते हुए कार्यक्रम का सुंदर समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!