E-Paperhttps://thegramtoday.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली से 136 बोरा यूरिया कालाबाजारी के लिए टैक्टर से लेजाई जा रही थी किसानों ने घेर कर पकड़ा

किसानों द्वारा रोका गया साधन सहकारी समिति मिश्रौली से जा रहा 136बोरी ट्रॉली पर लदा हुआ यूरिया

अहरौला। मंगलवार को लगभग 11:30 बजे फुलवरिया बाजार में किसानों ने एक ट्राली ट्रैक्टर पर साधन सहकारी समिति पर मिश्रौली से 136 बोरी यूरिया लादकर ले जाई जा रही थी सूचना पर बडी संख्या मे किसान मौके पर पहुंच गए यूनियन अधिक ट्रैक्टर को घेर लिया इसकी सूचना फूलपुर एसडीएम को इसकी की सूचना दी सूचना पर फूलपुर से नायब तहसीलदार राजाराम और अहरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई कुछ ही देर मे खंड विकास अधिकारी अधिकारी विनीत कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी नायब तहसीलदार राजाराम ने पुलिस और एडीओ कोऑपरेटिव वीरबहादुर सिंह यादव के द्वारा ट्रैक्टर के ड्राइवर से पूछा गया तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपना नाम राजीव बताया कहा कि खाद पारामिश्रौली साधन सहकारी केंद्र से बस्ती भुजबल ले जाने के लिए कहा गया है बस्ती भुजबल पहुंचने पर वहां से कहां जाना है बताया जाएगा यूरिया साधन सहकारी समिति के चौकीदार संतराम के द्वारा लदवाया गया है और सचिव सुधीर कुमार सिंह ने इस संबंध में चौकीदार को भी निर्देशित किया उन्ही के निर्देश पर खाद लाद कर हम बस्तीभुजबल ले जा रहे थे अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रॉली पर लदी खाद की गिनती की गई जिसमें कुल 136 बोरी खाद लादी गई थी और यह कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही थी वहीं किसानों ने बताया कि यहां जब भी खाद आई किसानों को नहीं मिली और यहां से खाद हमेशा ब्लैक की जाती थी किसानों ने बताया कि सचिव सुधीर कुमार सिंह अधिकारियों की कृपा से कई संसाधन सहकारी समितियां के प्रभारी हैं और हर समितियां पर इनका यही कारनामा होता है किसानों में सत्यप्रकाश मिश्रा, बृजेश पाठक, महेंद्र पाठक, चंद्रशेखर शुक्ला, बृजेश मौर्य प्रधान, राजेंद्र राय, मुन्ना सिंह, लल्लू शुक्ला, चंदन मिश्रा, प्रमोद सिंह, संजय शुक्ला, आदि किसानों ने बताया साधन सहकारी समिति से किसानों को न कभी डीएपी मिली न यूरिया। यूरिया और डीएपी ब्लैक कर दी जाती थी और बताया था कि खत्म हो गई आज साधन सहकारी केंद्र के सचिव सुधीर कुमार सिंह के द्वारा समिति के चौकीदार संतराम के द्वारा 136 बोरी खाद कालाबाजारी के लिए भेजी जा रही थी ट्रैक्टर ड्राइवर राजीव द्वारा भी कबूल किया गया और बस्ती भुजबल मे खाद जानी थी मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम किसानों से लिखित तहरीर लेकर एडीओ कोऑपरेटिव वीरबहादुर सिंह यादव को तत्काल गोदाम को सील करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में नायब तहसीलदार राजाराम ने बताया जो भी लीगल करवाई है की जा रही है गोदाम सील कराया जा रहा है सचिव के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने के लिखित निर्देश दिया है।आगे जो भी विधि कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

किसानों ने बताया कि हम लोगों को प्राइवेट दुकानों से मजबूरी में पांच ₹500 कीमत के यूरिया लेनी पड़ी लेकिन साधन सहकारी समिति पर यूरिया के नाम पर किसान दर-दर भटकते रहे और साधन सहकारी केंद्रों से दुकानों पर ब्लैक की जाती है जहां से महंगे दामों पर 500 रुपया मनमानी कीमत पर यूरिया बेची जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!