यूपी

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल सम्मानित

अयोध्या। श्रीराम चरित मानस भवन, अयोध्या में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।डॉ. मेघा अग्रवाल साहित्य के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं और वर्तमान में साहित्य जगत की गौरवशाली हस्ती मानी जाती हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समाज के प्रति समर्पण तथा वैश्य समाज के उत्थान हेतु की गई सराहनीय सेवाओं के लिए रामदास अग्रवाल जन सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में राम जन्मभूमि के महासचिव श्री चंपतरायजी द्वारा मेघा अग्रवाल को सम्मानित किया गया प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. मेघा अग्रवाल को शॉल, स्मृति चिह्न (मुमेंटो) एवं एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. मेघा अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।इस अवसर पर नवनीत कुमार सान्टू, अवधेश लड्डा, हरि अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!