सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा होली का रंगारंग सफल साहित्यिक आयोजन

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में होली का भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नोएडा के फोर्क एंड स्पून होटल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित ख्याति प्राप्त साहित्यकार गाजीपुर के धर्मदेव सिंह यादव धर्मेश थे। मशहूर हास्य-व्यंग्य कवि बाबा कानपुरी, और मेलबर्न से उर्मिला मिश्रा जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार कविता विकास जी एवं मिशेज दिल्ली शिप्रा राय एवं लोकेश राय की उपस्थिति से कार्यक्रम में भव्यता व्याप्त हो गई थी।

कार्यक्रम का आरंभ संस्था संस्थापक रबीन्द्र नाथ सिंह, नॉएडा के अध्यक्ष पी के श्रीवास्तव द्वारा एवं संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के संबोधन से हुआ।
कार्यक्रम में गीत, ग़ज़ल, कविता कैरिओके की धूम रही।
प्रस्तुति देनेवालों में रवींद्र नाथ सिंह, ममता सिंह, पीके श्रीवास्तव , अपर्णा गर्ग, आर डी शर्मा, बाबा कानपुरी, धर्मदेव सिंह यादव धर्मेश मनोज सक्सेना, राजकुमार शर्मा, वीणा शर्मा, निलम ओझा, रुमा रानी, कविता विकास, उर्मिला मिश्रा, अनुपमा श्रीवास्तव,सुनीता राय, मीना प्रसाद,मोहन सम्परांश कार्यक्रम बहुत हीं रोमांचक हो गया और सभी ने कार्यक्रम के साथ साथ चाय, कॉफी स्टाटर सुस्वादु भोजन का लुत्फ़ उठाया।
इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक आर डी शर्मा,नोएडा अध्यक्ष पी के श्रीवास्तव, फ़रीदाबाद इकाई की अध्यक्ष कमल धमीजा सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब की अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव, अरुणा श्रीवास्तव,दीपिका धमीजा, हेमा चौधरी,कालिंदी श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना विशेष योगदान दिया।
संस्थापक रबीन्द्र नाथ सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य,कला, संस्कृति एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए समर्पित है जो सभी त्यौहारों को साहित्यिक रंग देती है।




