डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े चुनाव में अध्यक्ष पद पर 1 सहित 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया
पवन कुमार सिंह

सोनभद्र।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 1 सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिया । इससे चुनाव प्रक्रिया में बहुत तेजी आ गई, इससे चुनाव की सरगर्मी से तेज़ी आ गयी हैं !

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह एड ने पर्चा लिया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एड ने नामांकन पत्र एवं महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष देव पांडेय पद के लिए एवं कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट एवं रमन कुमार ने नामांकन पत्र लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फ़रवरी 2026 निर्धारित है। प्रत्याशी 24 फ़रवरी को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है। चुनाव में सहयोग में प्रदीप कुमार मौर्य एड, पवन कुमार सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड व शांति वर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा व राजकुमार सिंह पटेल उपस्थिति रहे!


