
लक्सर /एसडीएम सौरव अस्वाल द्वारा सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लेखपालों को गांव में जाकर जनता की समस्याओं का ऑन स्पॉट निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।

एसडीएम लक्सर के आदेश के क्रम में रघुनाथपुर ऊर्फ बालावाली के लेखपाल रविंद्र सेमवाल द्वारा बालावाली ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारित किया गया।
इस अवसर पर फरियादी ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत सदस्यों सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे




