मैं जा रहा हूँ
दरवाजा बंद कर लो
कह कर चला गया,
कुछ देर बाद ही
भीतर आ गया
और फिर,
आने जाने का क्रम चलता रहा
समय बीतने के साथ
फिर एक दिन अचानक,
मैं आता हूँ
उसने कहा,
और चला गया
दरवाजे के बाहर,
लेकिन सच है
लौटकर नहीं आया,
फिर कभी घर के भीतर l




