
वो नन्ही सी चिड़िया
दबाकर तिनका चोंच में
ढूंढ रही है एक ठिकाना
अपनी इन सूनी आँखों से
बनाने को इक नीण सघन
वो नन्ही सी चिड़िया ,
नहीं मिला कहीं कोई ठिकाना
उस नन्ही सी चिड़िया को
थक कर बैठ गई वो चिड़िया
दबा कर तिनका चोंच में अपने
वो नन्ही सी चिड़िया , ||
शशि कांत श्रीवास्तव
डेराबस्सी मोहाली ,पंजाब
©स्वरचित मौलिक रचना
29-05-2020




