अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम में योग गौरव सम्मान प्रदान

देहरादून। दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के तत्वावधान एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज़ूम एप तथा यूट्यूब चैनल के माध्यम से आयोजित विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम में देश-विदेश के योग प्रशिक्षकों, योग साधकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को योग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रशिक्षकों एवं साधकों के योगदान का सम्मान करना था। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से जुड़े प्रतिभागियों ने योगाभ्यास, योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली पर अपने विचार साझा किए।
योग प्रशिक्षक वर्ग में डॉ. व्यंजना आनन्द, ब्रह्मदेव दादा, सुमन लता (कानपुर), खुटहन (जौनपुर), गाजियाबाद के ब्रह्मदेव सिंह, उमेश कुमार (छत्तीसगढ़), निरुपम देव (झारखंड), प्रतिभा कुमारी (झारखंड), सिंधु देवी (झारखंड), रणविजय कुमार रत्नेश (बिहार), अजय कुमार देव (ग्रेटर नोएडा), अजय कुमार भल्ला (दिल्ली), इंद्राणी जाधव (सोलापुर) तथा आयुषी कौशिक (छत्तीसगढ़) प्रमुख रूप से सम्मानित किए गए।
योग साधक वर्ग में राजश्री बिस्वाल (ओडिशा), आशुतोष गौतम (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड), जगदीश बिस्वा (भूटान), लाल मोहन प्रसाद (बिहार), जयप्रकाश यादव, ललिता अग्रवाल (ओडिशा), प्रेम कुमार (झारखंड), संगीता कुमारी (बिहार), शालिनी (पंजाब), सुजाता देवी (बिहार), सुशांत कुमार भुइयां (ओडिशा), वर्षा साहू (भोपाल), विजय कुमार, विनीता सिंह, सत्यनारायण (बिहार), कपिल कुमार (हैदराबाद), सपना कुमारी (झारखंड), स्वर्णलता अरोड़ा (दिल्ली), मालती परघनिया (छत्तीसगढ़), रामचंद्र सिम्पी (महाराष्ट्र), अनीता खन्दौली, मधु श्री (झारखंड), हर्षवर्धन (ओडिशा), डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’, कविवर सदानन्द प्रसाद, अभिषेक कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार यादव, पंकज कुमार मिश्रा, दिनेश गुप्ता, संगम पाण्डेय, मधु माहेश्वरी (गुवाहाटी, असम), राजकुमार (ब्यूरो चीफ, कानपुर देहात), अरविंद शर्मा (हिमाचल प्रदेश), दुर्गेश्वर राय (गोरखपुर), मोहम्मद नसीम (सीतापुर), डॉ. मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’ (बिहार), शेष नारायण यादव ‘अजय’ (प्रतापगढ़), अखिलेश तिवारी (समाचार संपादक, शिक्षा), मनीष कुमार दूबे (ब्यूरो चीफ, सुल्तानपुर), प्रो. शरद नारायण खरे (मंडला, मध्य प्रदेश), हिम्मत चोरड़िया प्रज्ञा (कोलकाता), ममता गुप्ता (टंडवा, झारखंड), अरुण रावत (सरोजनीनगर, लखनऊ), सुनील कुमार महला (पिथौरागढ़), तारकेश्वर विश्वकर्मा (रुद्रपुर, देवरिया), डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ (आगरा), अनुज प्रताप (मंडल ब्यूरो प्रमुख, बरेली), अवधेश कुमार (जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं), प्रतिमा पाठक (दिल्ली), अंजनी कुमार दूबे (सह ब्यूरो चीफ, सुल्तानपुर), अमित मिश्रा (सीतापुर), उमेश कुमार कौशिक (बिलासपुर, छत्तीसगढ़), रोशनी संदीप (महाराष्ट्र), वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार (गौतमबुद्ध नगर), शालिनी (हिमाचल प्रदेश) तथा बृजेश कुमार सिंह (सारनाथ, वाराणसी) सहित अनेक योग साधकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम के अंत में दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय एवं प्रधान संपादक डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को ऑनलाइन योग गौरव सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने योग को जन-आंदोलन बनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।




