सनातन रक्षक समझ कर जिसे वोट दिया वह मोदी मुगलों से भी घातक निकला- एड विनोद शर्मा

लकसर/ वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम लक्सर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया गया। यूजीसी की नई गाइडलाइन पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन दाताओं का कहना है कि मोदी जी को सनातन धर्म रक्षक मानकर वोट दिया था लेकिन यूजीसी लाकर मोदी जी नें तो वह काम कर दिया है जिसे मुगल और अंग्रेज भी नहीं कर पाए थे यह पूरी तरह से सनातनियों में फूट डालने का कार्य किया है
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि स्वर्ण भी समाज का हिस्सा है लेकिन जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने यूजीसी पर नई गाइडलाइन जारी की है उसने तो स्वर्ण जातियों तथा अन्य जातियों के बीच खाई खोदने का काम किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जो कार्य यूजीसी की नई गाइडलाइन जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है ऐसा तो कभी मुगल काल और अंग्रेजों के काल में भी नहीं किया गया है
इतिहास की याद दिलाते हुए कहा गया कि स्वर्ण समाज पर हमेशा से अत्यचार होते आये हैं जिसे स्वर्ण समाज ने हमेशा सहन किया है लेकिन हमने मोदी जी को जो धर्म रक्षक समझ कर वोट दिया था लेकिन मोदी जी ने उसका बिलकुल उलट किया है। ऐसा कृत्य तो कभी अंग्रेजों और मुग़लों ने भी नहीं किया था ।
दुख व्यक्त करते हुऎ आगे कहा की अब और बर्दास्त की सीमा नहीं रही है अगर 15 दिन के अंदर यूजीसी पर जारी की गई नई गाइडलाइन को वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज सड़कों पर उतर कर आर-पार की लड़ाई लड़ेगा क्योंकि यह हमारे बच्चों के भविष्य की लड़ाई है जिसे सरकार ने यूजीसी की नई गाइडलाइन लाकर समाप्त कर दिया है




